फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Border meeting with officers of Uttarakhand

उत्तराखंड के अफसरों के संग हुई बॉर्डर मीटिंग

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Border meeting with officers of Uttarakhand
अफजलगढ़ में नादेही चीनी मिल परिसर में बैठक करते यूपी व उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
उत्तराखंड के अफसरों के संग हुई सीमा बैठक
विज्ञापन

अफजलगढ़। चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड के अफसरों के संग काश्याीपुर में बॉर्डर मीटिंग हुई। जिसमें बिजनौर और उत्तराखंड के अपराधियों की सूची का आदान प्रदान हुआ। वहीं बार्डर पर सख्ती बरतने के लिए भी चर्चा की गई।
नादेही चीनी मिल परिसर में यूपी व उत्तराखंड पुलिस की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तथा अवैध शस्त्र बनाने वाले अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया एवं चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चेकिंग के संबंध में वार्ता की गई।
विज्ञापन

बैठक में एसपी काशीपुर दलीप सिंह कुंवर, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक जसपुर जेएस देवपा, प्रभारी निरीक्षक अफजलगढ़ मनोज कुमार सिंह, रेहड़ थानाध्यक्ष रविंद्र भाटी, प्रभारी निरीक्षक काशीपुर थानाध्यक्ष रेहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed