फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bodies of two youths found drowned in Hastinapur Ganga

हस्तिनापुर गंगा में डूबे दो युवकों के शव मिले

Thu, 05 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found drowned in Hastinapur Ganga
बिजनौर - चांदपुर के गांव बास्टा के गंगा में डूबे वाजिद का शव घर पहुंचने लगी भीड़। - फोटो : BIJNOR
हस्तिनापुर गंगा में डूबे दो युवकों के शव मिले
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। चांदपुर को मेरठ से जोड़ने वाले हस्तिनापुर क्षेत्र में नवनिर्मित गंगा पुल के पास डूबे बास्टा निवासी तीन युवकों में से दो युवकों के शव बृहस्पतिवार को मिलने पर गांव व परिवार में मातम सा छा गया है। एक युवक की तलाश जारी है।

थाना चांदपुर के गांव बास्टा निवासी शाहरुख, फुरकान, वाजिद व आसिफ ईद पर अपने गांव आए हुए थे। बुधवार को चारों नारनौर के पास हस्तिनापुर क्षेत्र में बने गंगा पुल के पास गए थे। पानी का बहाव तेज आ जाने से गंगा में डूब गए थे। जिसमें आसिफ को किसानों व गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया था। तभी से गोताखोर व पुलिस शाहरुख, फुरकान व वाजिद की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर गोताखोरों व पुुलिस की मदद से वाजिद का शव मिला। वाजिद का शव बास्टा पहुंचने पर गांव व परिवार में मातम सा छा गया। घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वाजिद शादी शुदा था। हस्तिनापुर एसओ मुनीश पाल सिंह ने बताया कि पानी में डूबे तीन युवकों में से दो युवकों वाजिद व फुरकान के शव मिल गए हैं। वाजिद का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि बड़ी मशक्कत के बाद फुरकान का शव शाम के समय मिला है। शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। जबकि शाहरुख की तलाश अभी जारी है। एक ही परिवार के तीन युवकों के डूबने व दो के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed