फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board up will reduce the number of test centers

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या घटेगी

Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों  की संख्या में गिरावट आई है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या घट जाएगी। डीएम जगतराज ने जिले के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्र बनाने की अर्हता रखने वाले विद्यालयों की जांच कर आख्या भेजें। 
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केद्रों के निर्धारण समिति के अध्यक्ष डीएम की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीआईओएस एके दुबे के अनुसार पिछली बार जिले में 164 परीक्षा केंद्र थे। इन पर 100102 परीक्षार्थियों ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा दी थी। वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 93637 रह गई है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 6465 कम है। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम केंद्र बनने वाले विद्यालयों की जांच करेंगे। आख्या डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी।तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार सदर, बीएसए, तथा जीआईसी के प्रधनाचार्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed