फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board attached property worth Rs 2 crore 41 lakh of Congress District President

Bijnor News: संशोधित समाचार चांदपुर - कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दो करोड़ 41 लाख की संपत्ति कुर्क कर लगाया बोर्ड

Mon, 15 Jan 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Board attached property worth Rs 2 crore 41 lakh of Congress District President
- शेरबाज पर 46 मुकदमे दर्ज हैं और वह चांदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान की पांच संपत्तियों को चिन्हित कर करीब दो करोड़ 40 लाख 81 हजार 920 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई कर बोर्ड लगा दिया है। शेरबाज पर 46 मुकदमे दर्ज हैं और वह चांदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी पत्नी वर्तमान में चांदपुर नगरपालिका की चेयरपर्सन हैं।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला चाहसंग निवासी शेरबाज पठान गैगस्टर एक्ट थाना चांदपुर विवचेनाधीन है। शेरबाज ने संगठित गिरोह बनाकर अर्जित किए गए अवैध धन से गांव मिर्जापुर बैला में स्थित ईंट भटठा, गांव खानपुर खादर में करीब 2.318 हेक्टेयर, गांव मिर्जापुर बेला में स्थित भूमि 0.940 हेक्टेयर, बास्टा रोड पर प्लाट 200 वर्ग मीटर, गांव ताहरपुर गुलाम इमानैन स्थित कृषि भूमि करीब क्षेत्रफल 0.3206 हेक्टेयर जिसकी कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ चालीस लाख 81 हजार 920 रुपये है संपत्ति अर्जित की है। प्रशासन ने पांच स्थानों की संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

संपत्ति का रिसिवर तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने मुनादी की है कि उक्त संपत्ति में किसी का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होगा। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर, तहसीलदार प्रभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, लेखपाल आदि सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed