{"_id":"6245efc64f0bf4669e140150","slug":"bloody-clash-between-valmiki-families-four-injured-nazibabad-news-mrt582641373","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि परिवारों में खूनी संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि परिवारों में खूनी संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
जलाबाबाद में खूनी संघर्ष में घायल दीपक।
- फोटो : NAZIBABAD
वाल्मीकि परिवारों में खूनी संघर्ष, चार घायल
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को मेरठ रेफर किया गया है।
जलालाबाद के मोहल्ला गुलिस्तान में सवेरे करीब 8:30 बजे दो वाल्मीकि परिवारों में कहासुनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जाता है कि नगर पंचायत के नामित सदस्य दीपक कुमार वाल्मीकि ने होली के मौके पर क्षेत्र में शुभकामना संदेश का होर्डिंग लगाया था। होर्डिंग पर खरोंच आने के बाद दीपक और राजू के परिवारों में एक दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। दीपक का आरोप है कि राजू के परिजनों ने होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया है।
बृहस्पतिवार फिर दोनों परिवारों में कहासुनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। खूनी संघर्ष में जलालाबाद नगर पंचायत में कार्यरत दीपक, उसके पिता महेंद्र सिंह, भाई मुकुल और एक युवक उत्तम घायल हो गए। महेंद्र सिंह और दीपक को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सफाई कर्मचारी और उसके बेटे दीपक को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के साथ घटनास्थल का दौरा कर परिजनों से जानकारी की। पुलिस के मुताबिक मुकुल की ओर से राजू, राजकुमार, कृष्णा और नितिन के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।