फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blocked in protest against the murderous attack on the advocate

Bijnor News: बिजनौर- अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में लगाया जाम

Fri, 03 Mar 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Blocked in protest against the murderous attack on the advocate
- घटना के विरोध में न्यायिक कार्याें से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अधिवक्ता नौशाद राजपूत के साथ जजी परिसर में हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने जजी चौराहे पर जाम भी लगाया। सीओ से वार्ता के बाद जाम खोला गया।
शुक्रवार को जिला बार बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा एवं संचालन सचिव रामेंद्र सिंह ने किया। बैठक में अधिवक्ता नौशाद राजपूत के साथ जजी परिसर में बृस्पतिवार शाम को हुई जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर विरोध जताया गया। वकीलों ने कहा कि पुलिस का रवैया इस मामले में ठीक नहीं है। पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद फैजान के साथ भी एक मार्च को जानी के चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज बलराम यादव व सिपाही सूर्य प्रताप यादव ने अभद्र व्यवहार किया। इस पर भी विरोध जताया गया। बैठक में वकीलों के साथ हुई दोनों घटनाओं के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने इस घटना के विरोध में जजी चौक पर जाम लगाया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। वकीलों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed