फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief's dharna postponed on assurance

आश्वासन पर ब्लॉक प्रमुख ने स्थगित किया धरना

Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Block chief's dharna postponed on assurance
नजीबाबाद के ड्वाकरा हॉल में धरने पर बैठे ब्लॉक प्रमुख और समर्थक। - फोटो : NAZIBABAD
आश्वासन पर ब्लॉक प्रमुख का धरना स्थगित
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह के आश्वासन के बाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर शुरू किया धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
जिला प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी गौसिया अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन के दूसरे दिन ही चुनाव की आचार संहिता लगने को गंभीरता से लिया। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह, बीडीओ वीपी सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी की उपस्थिति में दूसरे दिन भारी वर्षा के बावजूद धरने पर बैठे ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और समर्थकों के बीच पहुंचकर वार्ता की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तीन-चार दिन में जांच और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ब्लॉक प्रमुख से धरना समाप्त करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और उनके समर्थकों ने दूसरे दिन दोपहर बाद धरना स्थगित कर दिया। वार्ता के दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, रालोद के ब्लॉक अध्यक्ष कामेंद्र गांधी, राजवीर सिंह, रालोद नेता सरदार बलवीर सिंह, ब्रजराज सिंह, हरेंद्र तोमर, सरदार बुध सिंह, जिला पंचायत सदस्य मो. यूनुस, नौबहार सिंह, सुनील चौधरी, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed