{"_id":"5af9d5ab4f1c1b1b5e8b47f3","slug":"blast-kills-two-two-die-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने बरपाया कहर, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने बरपाया कहर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 15 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर-स्याऊ रोड पर आंधी से गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/धामपुर में रविवार को आई आंधी ने जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चली। आंधी से जनपद में दो महिलाओं की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन मकान धराशायी हो गए ।इनके मलबे की चपेट में आकर तीन महिलाओं सहित चार घायल हुए। गांव चंदेरा में पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो हजार चूजों की मौत हो गई। आंधी के दौरान पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइन व खंभे भी टूट गए। जिले के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम तक बाधित रही। गांव मंसूर सराय निवासी डा.रौनक रजा के आम के 40 पेड़ आंधी में जड़ से उखड़ गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया रविवार को आई आंधी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
धामपुर क्षेत्र में आंधी से सबसे ज्यादा हानि विद्युत निगम को हुई है। सोमवार को दिन भर विद्युत कर्मचारी चरमराई विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास करते रहे। मगर, सफलता नहीं मिल सकी। उमरी बिजलीघर के गांव चाकरपुर पंकज कुमार, भारत भूषण शर्मा, सुुनील कुमार, बंटी, मोनू कुमार ने बताया कि तूफान से डबल पोल पर रखे बिजली के खंभे टूट गए। हाईटेंशन बिजली लाइन के पांच खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। तूफान से एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ा बरगद का पेड़ आपूर्ति कार्यालय के भवन पर गिर गया। जिससे भवन की दीवार में दरारें आ गई। नगीना चौक पर खैराती वालों के रेस्टोंरेंट पर पुराना पेड़ गिर गया। केएम इंटर कॉलेज के कई पेड़ बिजली की लाइन के ऊपर गिरने से तार और खंभे टूट गए। एक व्यक्ति की टिन उसके प्लाट से उखड़ कर करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी।
तहसीलदार धामपुर भान सिंह ने बताया कि तूफान से गांव उमरपुर खादर में पेड़ के गिरने से तीन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गांव कुंडीपुरा के सामने पेड़ गिरने से मुरादाबाद हाईवे रात में कई घंटे जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। नूरपुर मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग में जाम जैसी स्थिति बनी रही। गांव भवानीपुर तरकौला, मोरना, उमरी, सलावा के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बिजली आपूर्ति है। गांव मुहम्मदपुर में भी बिजली गुल है।
विज्ञापन
पेड़ों के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत
सहसपुर। गांव किवाड़ निवासी नफीसा खातून (60) वर्ष रविवार शाम करीब चार बजे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बेटी साइन के साथ खेत पर गई थी। लौटते समय जैसे ही वह कडूला नदी के पहुंची तो अचानक उसके ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। वह पेड़ के नीचे दब गई। बेटी बाल-बाल बच गई। ग्रामवासियों ने पूरे मामले की सूचना हल्का लेखपाल तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व हल्का लेखपाल शीशराम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की। उधर, हल्का लेखपाल शीशराम सिंह ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
उधर, चांदपुर/बास्टा। नूरपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर स्याना निवासी बाबूराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी ढल्लो देवी शनिवार को बास्टा क्षेत्र के गांव मुंदरा कला में अपनी बहन मुन्नी के घर बहन के देवर सुरेश के लड़के अमित की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। रविवार की शाम आए तूफान से टी शेड उड़कर गिर गया ।इससे ढल्लो देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज के लिए डाक्टर के पास ले जाते समय मृत्यु हो गई। महिला की मौत से परिवार मेंकोहराम मच गया। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम में घटना की पुष्टि की है।
कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते पर लगा जाम
चांदपुर/स्योहारा में रविवार शाम क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने अपना कहर बरपाया। लोग घरों में घुस गए। हल्दौर रोड, जलीलपुर रोड, बिजनौर रोड सहित कई मार्गोँ पर पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता जाम हो गया। क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार व खंभे टूटने से आपूर्ति पूरी तरह चौपट हो गई। इससे नगर में पेयजल की भी दिक्कत बन गई। नगर के मोहल्ला ढम्मलपुरी संतनगर निवासी लोकेश मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर लौट रहा था। बिजनौर रोड स्थित देवी मंदिर के सामने लगा नगर पालिका परिषद का स्वागत बोर्ड ट्रैक्टर पर गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर ले जाया गया है। गांव स्याऊ निवासी सुनील का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। स्याऊ निवासी अशरफ अपने साथी के साथ गांव पीपली की ओर से गांव आ रहा था। रास्ते में पेड़ गिरने से पैर में गंभीर चोट से लगने घायल हो गया। गांव खानपुर खादर निवासी समरपाल सिंह के मकान पर पेड़ गिरने से मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया। स्योहारा क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए। क्षेत्र में तार और कई जगह खंभे टूटने से रात से ही आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सर्वाधिक नुकसान आम के बागों का हुआ है। कई पेड़ उखड़ गए। चीनी मिल परिसर में कई जगह की टीन की चादरें उड़ गईं। दीवारें और विद्युत पोल गिर गए। ग्राम मंसूर सराय स्थित डा. रौनक रजा के आम के बाग में आम के 40 पेड़ उखड़ गए। बाग पालक आम व्यापारी मोहम्मद आलम का कहना है कि अकेले उनके आम कर बाग में पेड़ो के गिरने से आठ लाख तक का नुकसान हुआ है। आम उत्पादन में मलिहाबाद कहे जाने वाले सहसपुर में बागों में आम के कई पेड़ गिर गए।
नजीबाबाद में बिजली आपूर्ति ठप
नजीबाबाद में मंडावली और नांगल क्षेत्र में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर, विभिन्न क्षेत्रों में आम की फसल को काफी नुकसान होने की खबर है। पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान का क्रम जारी रहने से लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार शाम शुरू हुई आंधी से एक बार फिर से लोग सहम गए। मंडावली क्षेत्र के गांव कांठपुर में आबादी के निकट आंधी से एक पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिर गया। उधर, कांठपुर के जंगल क्षेत्र में भी पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कांठपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। उधर, नांगल क्षेत्र में सौफतपुर बिजलीघर के हरचंदपुर फीडर की विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से हरचंदपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फीडर से जुड़े गांवों हरचंदपुर, नांगल, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, मायापुरी, ढोलापुरी को पूरी रात और सोमवार को दिन भर बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। उधर, आम और जामुन की फसल भी आंधी से प्रभावित होने से बागवान परेशान हैं। नीटू, रईस, महावीर बताया कि इस बार पहले ही पेड़ों पर मौल कम आया था और उस पर लगातार आ रही आंधी से फसल लगभग चौपट हो गई है।