फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU Protest in Bijnor: raised various demands, sat on dharna in police station, clash

BKU का हल्ला बोल: बिजनाैर में विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, थाने में धरने पर बैठे, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 28 Feb 2025 01:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

बिजनाैर के हल्दाैर में आज भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दाैरान कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
BKU Protest in Bijnor: raised various demands, sat on dharna in police station, clash
बिजनाैर में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर के हल्दौर में भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे में रिपोर्ट दर्ज करने समेत आदि मांगों को लेकर रैली निकाली और थाने पहुंचे। थाने पहुंचने पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। आक्रोशित किसान व पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। किसान अपनी मांगों को लेकर थाना परिसर में बैठ गए और विरोध प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: aharanpur: नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.81 करोड़ रुपये कीमत का डोडा-पोस्त बरामद, चार नशा तस्कर पकड़े

विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता रेलवे फाटक पर प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह की अगुवाई में एकत्र हुए।

अध्यक्षता कर रहे जिला संरक्षक विजयपाल सिंह ने कहा कि किसानों ने तीन दिन पूर्व बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे में रिपोर्ट दर्ज करने, कृषि कार्य के लिए बाइक व अन्य वाहनों से जाते हुए उनके चालान काटे जाने आदि मांगों को लेकर मांग पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

किसान अपनी मांगों को लेकर रैली निकालते हुए थाने पहुंचे। थाने पहुंचने पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस से किसानों की तीखी नोंकझोंक हुई। आक्रोशित किसान अपनी मांगों को लेकर थाने परिसर में बैठ गए। 

किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने पर रोष प्रकट किया। किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed