{"_id":"67c16df2f48bef584d04e579","slug":"saharanpur-major-action-by-narcotics-team-poppy-husk-worth-rs-1-81-crore-recovered-four-drug-smugglers-arre-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.81 करोड़ रुपये कीमत का डोडा-पोस्त बरामद, चार नशा तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.81 करोड़ रुपये कीमत का डोडा-पोस्त बरामद, चार नशा तस्कर पकड़े
Fri, 28 Feb 2025 01:34 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:34 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के थाना ननौता और एंटी नारकोटिक्स टीम ने सूचना के बाद नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के थाना ननौता और एंटी नारकोटिक्स टीम ने सूचना के बाद नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार नशा तस्करों से नौ क्विंटल पांच किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।जिसकी अनुमानित कीमत 1.81 करोड़ रूपये है।
विज्ञापन
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर बिन्दर पुत्र जयमल निवासी कैथल, नितिन कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हस्तिनापुर, कुलदीप पुत्र टेहल सिंह निवासी कैथल, जगदेव सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बरीवाला मुक्तसर पंजाब है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Accident In Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसा, छात्र की मौत, चाचा व दो भाई घायल
विज्ञापन
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि झारखंड से डोडा पोस्त लेकर आ रहे थे। लखनऊ हाइवे पर उन्हें खुशपाल मिला जिसमे उन्हें डोडा को हरियाणा के असंध के जाने को कहा।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि खुशपाल की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।