फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP MP expressed outrage

भाजपा सांसद ने जताई नाराजगी

Tue, 20 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गांव पेद्दा की घटना को लेकर सपा और भाजपा के नेताओं के बीच सियासी तलवारें खिंच गई हैं। एक-दूसरे के क्षेत्र में दखल देने से दोनों दलों के नेता अपनों से ही नाराज हैं। सांसद भारतेंद्र सिंह के क्षेत्र में सांसद यशवंत की दखलंदाजी से वे आहत हैं। भाजपा सांसद भारतेंद्र ने पेद्दा की घटना में राजनीति करने पर नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह से फोन पर बात करके अपनी नाराजगी जता दी है।
विज्ञापन

पेद्दा की घटना को लेकर सियासत गरमाई हुई है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले को लेकर राजनीति शुरू कर दी है। शनिवार को शासन की ओर से मुआवजे के चेक की फोटो स्टेट लेकर पेद्दा गए सपा सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री मूलचंद चौहान व अन्य सपा नेता पार्टी की विधायक रुचि वीरा को नागवार गुजरी। रुचि वीरा ने अपनी नाराजगी डीआईजी ओंकार सिंह व डीएम जगतराज के सामने भी जता दी थी। रुचि वीरा ने कहा था कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में किसी और नेता का दखल देना ठीक नहीं है। ग्रामीण ऐसे नेताओं को खुद सबक सिखा देंगे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री समेत सभी नेताओं को घेरकर खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर विरोध किया था। बिजनौर लोकसभा से भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने पेद्दा के प्रकरण को लेकर खुद कमान संभाल ली है। अब तक नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान, नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह को लेकर इस मामले पर राजनीति कर रहे थे। यह बात सांसद भारतेंद्र सिंह को भी अच्छी नहीं लगी। 
विज्ञापन

सांसद को भी उनके लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के किसी और नेता का दखल नागवार लग रहा है। उन्होंने पेद्दा की घटना में राजनीति करने पर नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह से फोन पर बात करके अपनी नाराजगी जता दी है। सांसद भारतेंद्र सिंह ने साफ लफ्जों में कह दिया कि उन्हें इस तरह की बात कतई  बर्दाश्त नहीं है। किसी को राजनीति करनी है तो अपने  क्षेत्र में करे। उनके लोकसभा क्षेत्र में यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed