फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP could not break SP's stronghold, Manoj hit hat-trick

सपा के गढ़ को नहीं भेद पाई भाजपा, मनोज ने लगाई हैट्रिक

Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP could not break SP's stronghold, Manoj hit hat-trick
सपा के गढ़ को नहीं भेद पाई भाजपा, मनोज ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली नगीना सीट पर भाजपा कोई करामात नहीं दिखा पाई। सपा के स्थानीय विधायक मनोज पारस ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को करारी शिकस्त देकर नगीना सीट पर न केवल जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि भाजपा के नगीना में भगवा लहराने के सपने को चकनाचूर कर दिया।
नगीना विधानसभा सीट पर पिछले 23 वर्षों से एक अदद जीत के लिए तरस रही भाजपा भगवा लहर में भी अपने हार के लंबे वनवास को समाप्त नहीं कर पाई। समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक मनोज पारस ने सपा के टिकट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर अपनी ताकत का अहसास करा दिया। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से नगीना सीट पर लगातार हार रही भाजपा ने इस बार इस सीट को जीतने के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। इस सीट पर फतह पाने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा तक नगीना में कराई, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। नगीना सीट पर करारी हार से निराश स्थानीय भाजपाई प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का जश्न भी ठीक से नहीं मना पाए।
विज्ञापन

पतंग की उड़ान के सहारे सपा प्रत्याशी मनोज पारस की हार का सपना देख रहे भाजपाइयों के अरमानों पर जनता ने पानी फेर दिया। मनोज पारस ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर अपनी पिछली जीत के अंतर के रिकॉर्ड को भी खुद ही तोड़ दिया। सपा विधायक मनोज पारस के तीसरी बार जीतने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सपा के जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी के प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक मनोज पारस की जीत पर बधाई दी। इस मौके पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शेख राशिद, उस्मान कुरैशी, आलमगीर उस्मानी, जीशान सरफराज, अमजद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed