{"_id":"61bb896241071c6fe90cfcfb","slug":"bilai-mill-has-arrears-of-more-than-150-crores-bijnor-news-mrt5693851161","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ से ज्यादा की बकायादार है बिलाई मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ से ज्यादा की बकायादार है बिलाई मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 करोड़ से ज्यादा की बकायादार है बिलाई मिल
बिजनौर। गन्ना भुगतान में हर साल किसानों की परीक्षा लेने वाली बिलाई चीनी मिल ने अब भी पिछले साल का भुगतान नहीं किया है। पिछले साल का भुगतान होने पर ही नए पेराई सत्र का भुगतान मिलेगा। मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान भुगतान न होने से परेशान हैं।
बिलाई चीनी मिल को 30 हजार से अधिक किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। मिल पिछले कुछ समय से भुगतान में लगातार पिछड़ रही है। अब भी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 65 करोड़ से अधिक का बकाया है। पिछले साल के विलंब भुगतान पर किसानों का मिल पर साढ़े 14 करोड़ से अधिक का बकाया है। मिल ने इस साल भी किसानों से 100 करोड़ से अधिक का गन्ना खरीद लिया है। 14 दिन के अंदर भुगतान करने के नियम के अनुसार किसानों को अब तक 70 करोड़ से अधिक का भुगतान खातों में मिल जाना चाहिए था, लेकिन मिल ने फूटी कौड़ी नहीं दी है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान होने पर ही चालू सत्र का भुगतान शुरू किया जाएगा।
भुगतान न होने से परेशानी
गांव नांगल जट निवासी सुनील कुमार के अनुसार किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों को भुगतान न मिलने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। अब भी किसानों का मार्च तक का ही भुगतान हुआ है।
विज्ञापन
नहीं मिला नए पैसे का भुगतान
गांव त्रिलोकपुर निवासी गौरव कुमार का कहना है कि मिल का पेराई सत्र शुरू हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन एक नए पैसे का भुगतान नहीं मिला है। जिन किसानों का भुगतान लटका है उनका बैंक और बिजली का ब्याज माफ होना चाहिए।
जल्दी कर देंगे भुगतान
मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक जयपाल सिंह के अनुसार चीनी बेचकर लगातार किसानों को भुगतान किया जा रहा है। मिल भुगतान के लिए पूरी तरह चीनी की बिक्री पर ही निर्भर है। जल्दी ही पुराना भुगतान करके नया भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।