फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Workers seriously injured due to Guldar attack, villagers warn of agitation

Bijnor: गुलदार के हमले से श्रमिक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 14 Mar 2024 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के  जनपद संतकबीर नगर के गांव चिरकोलिया निवासी कृष्णा(25) में क्षेत्र के गांव चकशहजानी में रहकर लोगों के घरों पर टाइल्स लगाने का काम करता है।

विज्ञापन
Bijnor: Workers seriously injured due to Guldar attack, villagers warn of agitation
गुलदार का हमला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में गुलदार ने बुधवार को जंगल में युवक को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी है। घटना से गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों पर सूचना के बाद भी दूसरे दिन गुरुवार को गुलदा को पकड़ने का प्रयास न करने पर ग्रामीणों में असंतोष पनप रहा है।

विज्ञापन


बताया कि गांव तीबड़ी में जिला सतंकबीर के ग्राम चिरकोलिया निवासी कृष्णा निषाद(25) पुत्र छोटेलाल पिछले डेढ़ साल से क्षेत्र के ग्राम चकसहजानी में मजदूरी करता है। वह टाइल्स लगाने का मिस्त्री है। बताया कि 13मार्च को कृष्णा जब दुपहर बाद टाइल्स आदि का काम करने के लिएभटपुरा जा रहा था। तो इस दौरान क्षेत्र के गांव तीबड़ी के पास जंगल में कृष्णा पर गुलदार ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपनों से किनारा गैरों का सहारा: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर  प्रत्याशी को लेकर असमंजस में बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर एंबुलेंस द्वारा कृष्णा को उपचार हेतु सीएचसी धामपुर में दाखिल कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा को जिला अस्पताल बिजनौर उपचार हेतु भेज दिया गया। बताया कि कृष्णा लगभग डेढ वर्ष से क्षेत्र के ग्राम चक सहजानी में रहता था। टाईल्स आदि लगाने का कार्य करता था। कृष्णा के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

ग्रामीणों में असंतोष, आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके स्तर से घटना के बारे में वन विभाग को अवगत कराया। पकड़ने की मांग की गई। पर दो दिन के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीणों में असंतोष है। चेतावनी दी कि जल्द ही गुलदार को पकड़कर वनों में नहीं छोड़ा गया तो ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

घटना से एक दिन पहले दरोगा को हुआ था गुलदार से सामना
घटना से एक दिन पहले गुलदार ने रात्रि के दौरान पृथ्वीराज पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा गंगाधर का गुलदार से जंगल में सामना हो गया। जैसे ही गुलदार ने उन पर हमला कर चोट करने का प्रयास किया तो वह डरे नहीं। बल्कि गुलदार के सामने डटे रहकर उसके उपर पिस्तौल तान ली। पिस्तौल को देख गुलदार छलांग लगा गन्ने के खेत में छिप गया। तब उन्होंने बाइक से दौड़ लगाकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed