बिजली घर में गंदी हरकत: जेई की करतूत से तंग आकर महिला ने खाया जहर, सामने आया पूरा मामला
UP News : बिजनौर के एक बिजली घर में गंदी हरकत की गई। जेई ने महिला के साथ ऐसी हरकत की कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में धामपुर के गांव सरकड़ा की एक महिला ने विद्युत निगम के जेई की हरकतों से तंग आकर जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उधर, गांव के लोगों ने आरोपी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
गांव दयाशंकर राणा, लाखन सिंह, सतीश कुमार चौहान, विजय सिंह, आशुतोष कुमार, जितेंद्र आदि ने बताया कि गांव की अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ गांव में स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई, एक अन्य कर्मचारी ने 12 जून को उसे बिजली का बकाया बिल माफ करने के बहाने से बिजली घर पर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान जेई ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला ने गांव के लोगों के साथ पुलिस कोतवाली जाकर जेई सहित दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दे दी थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
लोगों का आरोप है कि जेई अपने लोगों को पीड़िता के घर भेजकर समझौता करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। कई दिन से महिला के घर जेई के लोग जाकर जबरन दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि महिला ने समझौता करने से इंकार कर दिया था। सोमवार को दिन और रात में कुछ लोग महिला से फिर मिले और समझौता न करने पर उसे देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि जेई की हरकतों से तंग होकर और पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गांव में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
इस मामले में अवर अभियंता सुमित कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। घटना के बाद गांव के लोग मंगलवार को फिर कोतवाल से मिले। रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम
छेड़छाड़ के नहीं मिले सबूत : कोतवाल
कोतलाल अनुज तोमर का कहना है कि पुलिस जांच में अभी तक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के सबूत नहीं मिल सके। प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आरोपी जेई को वहां से हटाने की रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपी जेई वहां बना रहेगा। तो गांव में शांति भंग की आशंका बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
आरोपी जेई को वहां से हटाया
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने छेड़खानी के आरोपी सरकड़ा बिजली घर के जेई सुमित कुमार को वहां से हटाकर अफजलगढ़ उप केंद्र पर भेज दिया है। सुमित के स्थान पर चेतराम सिंह को नए जेई के रूप में तैनात किया गया है।