{"_id":"66eb23369c55612df002b178","slug":"bijnor-two-teenagers-molested-a-six-year-old-boy-in-nagina-a-middle-aged-man-made-two-boys-victim-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नांगलसोती में दो किशोरों ने छह साल के बच्चे और नगीना में अधेड़ ने दो बालकों के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नांगलसोती में दो किशोरों ने छह साल के बच्चे और नगीना में अधेड़ ने दो बालकों के साथ किया कुकर्म
Thu, 19 Sep 2024 12:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:31 AM IST
सार
जिले में तीन बालकों के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ितों के परिजनों ने सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगल सोती क्षेत्र के एक गांव में दो किशोर छह साल के बालक को बहला फुसलाकर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। उधर, नगीना में अधेड़ ने दो बालकों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नांगल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र पड़ोस में हो रहे कार्यक्रम को देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही 16 वर्षीय दो किशोर उसे बहला फुसलाकर एक मकान में ले गए और कुकर्म किया। इस बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी किशोर उनके तहेरे भाई का पुत्र है, जबकि दूसरा आरोपी उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, नगीना निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दस वर्षीय पुत्र का मोहल्ले के ही दोस्त के साथ मोहल्ला कलालान निवासी 52 वर्षीय नफीस के घर आना जाना था। आरोप है कि नफीस ने दोनों बच्चों के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी नफीस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।