फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two players have selected in up t20 league and play will for Noida Super Kings Team

UP: यूपी टी-20 लीग में हुआ बिजनौर के दो खिलाड़ियों का चयन, पूरा शहर गदगद, इस टीम के लिए खेलेंगे दोनों

Mon, 21 Aug 2023 05:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

UP T-20 League 2023 : बिजनौर के दो खिलाड़ियों का यूपी टी-20 लीग में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, जिले के दो खिलाड़ियों का चयन होने से पूरा शहर गदगद है।

विज्ञापन
Bijnor: Two players have selected in up t20 league and play will for Noida Super Kings Team
खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट जगत में भी बिजनौर के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार राष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार हैं। बिजनौर के दो खिलाड़ियों आदित्य शर्मा और ओशो मोहन का यूपी टी-20 लीग में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रनों की बौछार करेंगे।   

विज्ञापन


नोएडा सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व धुरंधर बल्लेबाज, नीतीश राणा और विश्व विख्यात गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है। बिजनौर के बास्टा निवासी आदित्य शर्मा का चयन नोएडा सुपर किंग्स में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। आदित्य रचना शर्मा और सुनील दत्त शर्मा का पुत्र और आईएएस टॉपर 2022 श्रुति शर्मा का भाई है।

विज्ञापन

आदित्य के बड़े भाई अधिवक्ता गौरव भारद्वाज का कहना है कि आदित्य यूपी स्टेट क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2022 में कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में आदित्य शर्मा ने विकेटकीपर श्रेणी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 

वहीं, बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी निवासी ओशो मोहन पुत्र मोहनलाल सिंह का नोएडा सुपर किंग्स में बल्लेबाज के तौर पर चयन हुआ है। वह साल 2016 से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपनी नींव मजबूत की। इसके बाद मेरठ के विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ओशो मोहन ने कहा कि उनकी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के आधार पर नोएडा सुपर किंग्स में उनका चयन किया गया है। उन्हें काफी खुशी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

विज्ञापन

जिले में अलग-अलग खेलों में प्रतिभा निकल रही है। बिजनौर के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। आदित्य शर्मा और ओशो मोहन का नोएडा सुपर किंग्स में चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी नींव नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से मजबूत की है। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed