{"_id":"68c18819634469813e04b50d","slug":"bijnor-two-children-and-a-young-man-drowned-while-bathing-in-the-river-a-wave-came-and-took-them-away-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नदी में नहाते समय डूबे दो बालक और युवक, एक लहर आई और बहा ले गई, तीनों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नदी में नहाते समय डूबे दो बालक और युवक, एक लहर आई और बहा ले गई, तीनों की तलाश जारी
Wed, 10 Sep 2025 07:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:46 PM IST
सार
शेरकोट के मोहल्ला निकम्मा शाह के कई बच्चे और युवक लकड़ी बीनने गए थे। गर्मी लगने पर सभी खो नदी में नहाने लगे। चीनू, रौनक और छोटू बह गए। गोताखोरों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
छोटू, चीनू और रौनक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेरकोट कस्बे के पास खो नदी में नहाने गए चीनू (12) पुत्र काले, रौनक (12) पुत्र पवन और छोटू (20) पुत्र चीनी खो नदी में डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश करा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते बच्चों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर नगर के मोहल्ला निकम्मा शाह निवासी कई बच्चे आंबेडकर धर्मशाला के सामने बह रही खो नदी के किनारे लकड़ी बीनने गए थे। इस दौरान सभी नदी में नहाने लगे। चीनू, रौनक और छोटू अचानक नदी के तेज बहाव के साथ बह गए। साथ में नहा रहे बच्चों ने तीनों को बहता देख शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों आंखों से ओझल हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर तीनों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों को तलाश रही है। एएसपी अमित किशोर श्रीवास्तव एवं अफजलगढ़ सीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।
चीनू को बचाने गहरे पानी में चले गए रौनक और छोटू
इस समय खो नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नहाते समय चीनू आगे चला गया और धारा के साथ बहने लगा। उसे बचाने के लिए रौनक और छोटू भी गहरे पानी में चले गए। तीनों पानी के बहाव में संभल नहीं पाए और डूब गए। तीनों के पारिवारिक स्थिति बेहद दयनीय है। उनके परिजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। चीनू दो भाइयों में बड़ा है। कस्बे के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

रौनक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा है। वह कक्षा पांच का छात्र है। उसके पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक छोटू के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने साथ भाइयों में चौथे नंबर का है। घटना के बाद तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोरों के अलावा कस्बेवासियों की मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। हर कोई तीनों के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।
ये भी देखें...
Jolly LLB-3: 'पैसा खर्च मत करना, सब बता दूं', कौन सा जॉली जीतेगा, सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया चटपटा जवाब
ये भी देखें...
Jolly LLB-3: 'पैसा खर्च मत करना, सब बता दूं', कौन सा जॉली जीतेगा, सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया चटपटा जवाब