फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor TV Actor Case: Three policemen including Inspector suspended in Govind murder

गोविंद मर्डर केस: TV एक्टर ने बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां, आखिर खाकी पर गिरी गाज, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

Wed, 06 Dec 2023 11:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Dec 2023 11:53 PM IST
सार

Bijnor Govind Murder Case : टीवी एक्टर द्वारा किसान परिवार पर गोलियां बरसाने व एक की हत्या करने के मामले में आखिर गाज गिर गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bijnor TV Actor Case: Three policemen including Inspector suspended in Govind murder
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार कुआं खेड़ा गोलीकांड में पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने में गाज गिर ही गई। इस मामले में बढ़ापुर थानाध्यक्ष, दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सीओ भी इस पूरे मामले में सही ढंग से पर्यवेक्षण नहीं कर पाए हैं। उनकी कार्यशैली की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 

बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में बॉलीवुड अभिनेता भूपेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी किसान गुरदीप सिंह के परिवार पर लाइसेंस रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसमें गुरदीप के एक बेटे गोविंद की गोली लगने से मौत हो गई थी। गुरदीप सिंह और उनके दूसरे बेटे अमरीक सिंह भी गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह गोलीकांड और हत्याकांड महज आठ इंच जमीन के लिए ही हुआ था।

विज्ञापन

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह 100 एकड़ से भी ज्यादा कृषि भूमि के स्वामी है। उसके कृषि फार्म और किसान गुरदीप के खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भूपेंद्र ने गोली बरसा दी थी। इस हत्याकांड से पहले पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई थी। इसमें बढ़ापुर पुलिस उदासीन बनी रही। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर की रसूख के चलते बढ़ापुर पुलिस ने आंख बंद कर ली।

एसपी नीरज जादौन दो दिन के अवकाश पर थे। अवकाश से लौटते ही उन्होंने मामले की पड़ताल कर बढ़ापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण का समय से निस्तारण नहीं करने के संबंध में थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुमित राठी, उप निरीक्षक यासीन और आरक्षी कृष्ण कुमार की लापरवाही रहीं। क्षेत्राधिकारी नगीना संग्राम सिंह का शिथिल पर्यवेक्षण भी पाया गया है।

एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुमित राठी दरोगा यासीन और सिपाही कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

सीओ नगीना पर गिर सकती है गाज
कुंआ खेड़ा हत्याकांड में सीओ नगीना संग्राम सिंह की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ की पूरे मामले में शिथिलता बरतने की चर्चाएं तेज हैं। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल पूरे मामले में सीओ संग्राम सिंह की कार्यशैली को लेकर जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

ड्यूटी में नदारद मिले दो सिपाही निलंबित, थाना प्रभारी की भी जांच शुरू
जिले में ओवरलोडिंग वाहनों और अवैध खनन पर रोक लगी हुई है। मगर, मंडावर क्षेत्र में लगातार उत्तराखंड से बालावाली पुल से अवैध रूप से खनन सामग्री जिले में लाई जा रही है। मंगलवार की रात इसी की जांच करने पहुंचे एसपी ने दो पुलिसकर्मियों के ड्यूटी से नदारद मिलने पर निलंबित कर दिया। उन्होंने मंडावर थानाध्यक्ष के कार्यों की जांच नजीबाबाद सीओ को सौंपी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बालावाली से कुछ डंपरों को पकड़कर थाने भिजवाया है।
 

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed