फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Savinda Lineman dies due to electrocution, villagers create ruckus

बिजनौर : करंट की चपेट में आकर सविंदा लाईनमैन की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा

Sat, 20 Mar 2021 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Savinda Lineman dies due to electrocution, villagers create ruckus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  नहटौर थानाक्षेत्र में विद्युत लाइन का तार ठीक करने के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ने से संविदा लाईनमैन की मौत हो गई। उसकी मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव मौके से नहीं उठाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


गांव फुलसंदा निवासी जय सिंह 50 वर्ष अपने गांव में ही स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा लाईनमैन के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे बनखेड़ी रोड पर लाईन में खराबी आने पर वह शट-डाउन लेकर तार को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया।
विज्ञापन


इसी दौरान हाईटेंशन लाइन में  करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से संविदा लाईनमैन की मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलने पर दर्जनों ग्रामीण परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर मुआवजा देने के आश्वासन पर शव उठाने की मांग रखी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed