{"_id":"622ce1a57a36f633a258f651","slug":"bijnor-s-daughter-continues-to-shine-in-world-cup-bijnor-news-mrt5802540125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में बिजनौर की बेटी का जलवा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कप में बिजनौर की बेटी का जलवा बरकरार
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलती बिजनौर की मेघना सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में बिजनौर की बेटी का जलवा बरकरार
कोतवाली देहात (बिजनौर)। न्यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्व कप में बिजनौर की बेटी मेघना सिंह का जलवा बरकरार है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध भी मेघना ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया। मेघना की हर गेंद पर तालियां गूंजती रहीं। मैच जीतने के बाद दर्जनों ग्रामीणों ने मेघना के घर पहुंच कर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मेघना ने इस मैच में दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड मैच चल रहे महिला विश्व कप के मुकाबले में भारत की टीम ने 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम मात्र 162 रन पर आउट हो गई। कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। मेघना ने अपने दो लगातार ओवरों में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज नाइट और कप्तान एस टेलर को आउट किया। इसके अतिरिक्त मेघना सिंह ने एक कैच भी पकड़ा। मेघना सिंह ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए सटीक थ्रो से एक वेस्टइंडीज खिलाड़ी को रन आउट भी किया। उसके शानदार प्रदर्शन से परिजनों में हर्ष का माहौल है।
मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि लड़कियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत की टीम विश्व कप जीतकर देश लौटेगी। उन्होंने कहा कि पिछला मैच न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम हार गई थी, लेकिन मेघना ने मात्र 9 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 12 रन बनाए जिसमें उन्होंने दो चौके भी लगाए थे। मेघना के इस प्रदर्शन से उन्हें उम्मीद लगती है कि मेघना गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपने जौहर दिखाने का सामर्थ्य रखती है।
विज्ञापन
परिजनों ने बांटी मिठाई
भारतीय टीम की जीत पर मेघना के परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। मेघना की बहन गरिमा ने बताया कि वेस्टइंडीज के शुरुआत में विकेट नहीं गिरे और वेस्टइंडीज की टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी। ऐसे समय में स्नेह राणा की गेंद पर मेघना ने कैच लपक कर सभी में जोश भर दिया। इसके बाद मेघना ने जल्दी-जल्दी दो विकेट लिए और भारतीय टीम को जीत के रास्ते पर ले आई। मेघना के सटीक थ्रो पर एक ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज रन आउट भी हुई। मेघना के खेल प्रदर्शन से पूरा कोतवाली देहात कस्बा बेहद रोमांचित है। इस दौरान मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह, दादी आशा देवी, पिता विजय वीर सिंह, माता रीना देवी, बहन गरिमा, प्रतीक्षा, रिद्धि तथा भाई प्रबल प्रताप मौजूद रहे।