फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor remained colder than Dehradun

Bijnor News: देहरादून से भी ठंडा रहा बिजनौर

Wed, 17 Jan 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bijnor remained colder than Dehradun
बिजनौर। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसे बिजनौर का मौसम घाटी के देहरादून और कोटद्वार से भी ठंडा बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून में अधिकतम पारा 19 डिग्री जबकि बिजनौर में 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी देहरादून में 8 डिग्री और बिजनौर में 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। वहीं कोटद्वार में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हर रोज की तरह अपने संग कोहरे की चादर लेकर आई। सुबह से लेकर दोपहर में 11 बजे तक भयंकर कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप निकल आई लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। शीतलहर चलने से धूप भी सर्द मौसम में बेअसर रही। धूप के बाद भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। सरकारी और निजी कार्यालयों में हीटर चलाकर किसी तरह से ठंड को दूर करने का प्रयास किया गया। बता दें कि दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह से लेकर अब तक मौसम में भयंकर ठंडक घुली हुई है। हालांकि इस ठंड को गेहूं की फसल के लिए मुफीद बताया जा रहा है। क्योंकि ठंड के कारण ही गेहूं की फसल का उत्पादन बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

इस महीने अब तक की बात करें तो मंगलवार की रात सबसे ज्यादा ठंडी साबित हुई। न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री के साथ ठंड से खूब कंपकंपाया। हालांकि बिजनौर में दिन का तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले दिन के पारे में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। मगर शाम ढलते ही फिर से ठंड ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed