फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police have revealed a vehicle thief gang and five accused arrested

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: आरोपियों के खुले बड़े राज, इन शहरों में दे चुके थे बड़ी वारदातों को अंजाम

Thu, 25 Aug 2022 09:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा है, जिनके बड़े राज खुले हैं।

विज्ञापन
Bijnor police have revealed a vehicle thief gang and five accused arrested
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने दो माह पूर्व भूतपुरी तिराहे से चोरी गई डीसीएम के मामले में पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से डीसीएम की नंबर प्लेट सहित कटे हुए पार्ट्स व तीन तमंचे और घटना में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी बरामद की है। सभी आरोपियों पर संभल, अमरोहा, अमरोहा देहात सहित अफजलगढ़ थानों में मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन


सीओ शुभ सूचित ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस एसओजी टीम चोरों की तलाश में गांव जिक्रीवाला मजार के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। उन्हें एक पिकअप गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोगों के आने की सूचना मिली। पुलिस की तीनों टीमों ने घेराबंदी कर धामपुर मार्ग की ओर से आती पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक कुमार पुत्र मदन सिंह चौकूनी नखाशा संभल, सालिम पुत्र मोहम्मद रफीक कोट गर्वी संभल, कपिल पुत्र कलवा निवासी डगरोली हसनपुर अमरोहा, जुम्मा पुत्र अहसान सरायतरीन हयातनगर संभल व रिजवान पुत्र मुन्नू चौधरपुर डिडोली अमरोहा बताया। उन्होंने भूतपुरी तिराहे से डीसीएम गाड़ी चोरी की बात स्वीकार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने करीब डेढ़ दर्जन डीसीएम और करीब डेढ़ दर्जन छोटी गाड़ी विभिन्न स्थानों दिल्ली, कबीर नगर, मयूर बिहार, आजादपुर मंडी, उत्तम विहार सीमा पुरी गाजियाबाद से छोटी कार एवं मथुरा कानपुर, उन्नाव, शाहजहांपुर, बहराइच, बिजनौर, एटा, खुर्जा, फतेहपुर शीकरी, आगरा, मथुरा, लखनऊ और मैनपुरी आदि से डीसीएम केंटर व पिकअप आदि को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी कर कबाड़ियों को बेच देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में शर्मनाक घटना: नजीबाबाद में संभल पुलिस के साथ मारपीट, महिला पर लगा आरोप, जानें पूरा मामला

पकडे़ गए आरोपी अशोक कुमार के विरुद्ध संभल, अमरोहा और बिजनौर सहित 10 मुकदमे और सालिम के विरुद्ध अमरोहा देहात और अफजलगढ़ में छह मुकदमे, जुम्मा पर अमरोहा देहात व अफजलगढ़ में पांच मुकदमे और रिजवान पर अमरोहा देहात व अफजलगढ़ में चार मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी अब्दुल्ला अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed