फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Police has revealed the murder of tube well operator, killer has arrested

Bijnor: नलकूप ऑपरेटर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, हत्यारोपी अरेस्ट, पूछताछ में बताई मर्डर की ये बड़ी वजह

Fri, 23 Jun 2023 05:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

Bijnor News : पुलिस ने नलकूप ऑपरेटर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में मर्डर की बड़ी वजह बताई है।

विज्ञापन
Bijnor: Police has revealed the murder of tube well operator, killer has arrested
बिजनौर में नलकूप ऑपरेटर की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बिजनौर पालिका के नलकूप ऑपरेटर के हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने उधार लिए ढाई लाख रुपये की वापसी का तकादा करने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू शर्मा उर्फ अमन शर्मा निवासी स्मृति विहार वीआईपी कॉलोनी बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि रिंकू शर्मा ने नलकूप ऑपरेटर लेखराज से ढाई लाख रुपये उधार ले रखे थे। करीब छह महीने पहले उसने रकम उधार ली थी।
विज्ञापन


उधर, लेखराज पर भी कर्ज था, जिसे चुकता करने के लिए वह अपने रुपये रिंकू शर्मा से वापस मांग रहा था। कर्ज लौटना नहीं पड़े, इसके लिए आरोपी ने लेखराज की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक

योजना के तहत ही आरोपी शराब पिलाने के लिए नलकूप ऑपरेटर को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी गांव के पास ले गया। जहां उसने शराब पिलाने के बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि मंगलवार की सुबह मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर किरतपुर के बीच सड़क किनारे एक शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त बिजनौर नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर लेखराज 55 वर्ष निवासी रविदास नगर के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

मामले में मृतक के बेटे की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, बताया गया कि ड्यूटी के दौरान ही सोमवार की शाम से ही नलकूप ऑपरेटर लापता हो गया था। पुलिस ने पड़ताल करते हुए हत्यारोपी रिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और स्कूटी को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल जीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed