{"_id":"66bf791c7697ef67f90cdc73","slug":"bijnor-pnb-cashier-withdrew-rs-2-82-crore-from-customers-account-know-what-action-was-taken-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ग्राहकों के खाते से पीएनबी कैशियर ने निकाले 2.82 करोड़ रुपये, जानिये क्या हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ग्राहकों के खाते से पीएनबी कैशियर ने निकाले 2.82 करोड़ रुपये, जानिये क्या हुई कार्रवाई
Fri, 16 Aug 2024 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:37 PM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर ने ग्राहकों के खाते से 2.82 करोड़ रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक शिवाला कलां के खातों से धांधली और धोखाधड़ी से 2 करोड़ 82 लाख रुपये निकालने वाले हेड कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैंक प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
दो माह पूर्व पंजाब नेशनल बैंक शिवाला कलां के प्रबंधक नई दिल्ली मधु विहार निवासी बजरंगी लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि बैंक के हेड कैशियर गांव विशनपुर दूधली निवासी कामिल हुसैन ने ग्राहकों के खातों से 2 करोड़ 82 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को थाना पुलिस ने कामिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी बैंक कैशियर से पूछताछ की जा रही है।