फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: players have won by defeating opponent in Inter State Open Kayaking Canoeing Competition

Bijnor: पानी में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम, इन प्रतियोगिताओं में भी दिखाया दमखम

Mon, 08 May 2023 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 May 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: players have won by defeating opponent in Inter State Open Kayaking Canoeing Competition
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में पीली बांध पर संचालित तीन दिवसीय इंटर स्टेट ओपन कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कयाकिंग कैनोइंग की अलग-अलग पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ पूर्ण बोरा ने किया। पहली प्रतियोगिता सुबह साढ़े नौ बजे आयोजित हुई। पीली बांध पर प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ मौजूद रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ एवं क्षेत्र के कुशल तैराक को रेस्क्यू टीम में लगाया गया। डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ पूर्ण बोरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


कैनोइंग प्रतियोगिता सी-1 पुरुष वर्ग 500 मीटर में मध्यप्रदेश का अमन प्रथम, गोवा का सुधीर कुमार द्वितीय, हरियाणा का हर्ष कुमार तृतीय स्थान पर रहा। कैनोइंग प्रतियोगिता सी-2 पुरुष वर्ग 500 मीटर में करनेल सिंह व सोहन सिंह, पंजाब ने प्रथम स्थान, रोहित कुमार एवं विशाल कुमार गोवा ने दूसरा स्थान, हर्ष व नितिन, हरियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

डीएम उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए संगठन सेक्रेटरी एवं उत्तर प्रदेश कयाकिंग कैनोइंग के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, आईपीसीए के सीईओ सुमंत सिंह वशिष्ठ से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, डीके सिंह, प्रतियोगिता डायरेक्टर मुकेश शर्मा, प्रतियोगिता प्रबंधक त्रिभुवन निषाद, जिला परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर

इन प्रतियोगिताओं में भी दिखाया दमखम
कयाकिंग प्रतियोगिता के-2 पुरुष वर्ग 500 मीटर में पंजाब के गुरबीर सिंह, विनोद कुमार ने प्रथम, गोवा के अनु कुमार, मोहम्मद कासिफ ने द्वितीय, हरियाणा के जय जाखड़, सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कयाकिंग प्रतियोगिता के-1 पुरुष वर्ग 500 मीटर में उत्तर प्रदेश के कार्तिकेय तिवारी प्रथम, हरियाणा के दीपक, पंजाब के रविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कयाकिंग प्रतियोगिता के-1 महिला वर्ग 500 मीटर में हरियाणा की पूजा प्रथम, मध्य प्रदेश की मुस्कान मंसूरी दूसरे, उत्तर प्रदेश की भूमि सोनकर तृतीय स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed