फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Outcry due to undeclared power cuts in the scorching heat

Bijnor: भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से हाहाकार, कहीं पूरी रात तो कहीं बिजली गुल हुई 30 बार

Mon, 21 Aug 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

एक तरफ गर्मी आग बरसा रही है, तो दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। दिन में 30 से ज्यादा बार बिजली काटी जा रही है। यहां तक कि रात को भी बिजली न होने के कारण लोग परेशान है।

विज्ञापन
Bijnor: Outcry due to undeclared power cuts in the scorching heat
वार्ता करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार आग बरसाती गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने त्राहिमाम मचा दी है।   व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ कार्यालय पर बिजली कटौती के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की।

विज्ञापन


उमस और गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से नगर में हाहाकार मचा हुआ है। धामपुर चौक पर रखा ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे बाद भी नही बदलने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जनरेटर का सहारा लेने को बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप विभाग ने 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था लेकिन पिछले चार दिनों से कहीं पूरी रात और कई इलाकों में चौबीस घंटे में 30 से 40 बार बिजली गुल हुई। अघोषित कटौती के कारण पेयजल समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे है।  

सोमवार को सुबह साढे दस बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद,नगराध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह, युवा नगराध्यक्ष मुकुल गुप्ता,साहिल खां आदि ने उप खंड अधिकारी विद्युत कार्यालय पहुंचकर बिजली कटौती के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उप खंड अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed