फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: woman constable death in love affair case father says will be big action against Tehsildar

यूपी: महिला सिपाही की हत्या से परिवार में पसरा मातम, पिता बोले- आरोपी तहसीलदार को सख्त सजा दिलाकर ही मिलेगा चैन

Sun, 20 Feb 2022 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

महिला सिपाही की हत्या के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पिता ने कहा कि अब आरोपी तहसीलदार को सख्त सजा दिलाकर ही चैन मिलेगा।

विज्ञापन
Bijnor News: woman constable death in love affair case father says will be big action against Tehsildar
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला सिपाही की हत्या के बाद उसके परिवार मातम पसर गया। महिला का परिवार बिजनौर में रहता है। बताया गया कि भाई शुभम आज शाम पोस्टमार्टम के बाद लखनऊ से शव लेकर रवाना होगा। उधर, पिता ने कहा कि आरोपी तहसीलदार को सख्त से सख्त सजा दिलाने के बाद ही चैन मिलेगा।

विज्ञापन


ये है मामला
यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन


कई दिनों से लापता थी रुचि
बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

सिपाही से की था किया था प्रेम विवाह
सिपाही नजीबाबाद के महावतपुर बिल्लौच की रहने वाली थी। वह 2019 बैच की सिपाही थी और उसने बिजनौर में तैनात रहे एक सिपाही से प्रेम विवाह किया था। उक्त सिपाही अब कुशीनगर में तैनात है। महिला का अब अपने पति से भी विवाद चल रहा था। प्रेम विवाह करने की वजह से माता-पिता भी ज्यादा संपर्क में नहीं रहते थे।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed