फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Three month old baby dies in Sealdah Express due to non-availability of treatment

बिजनौर: ट्रेन में इलाज न मिलने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत, अंबाला से कोलकाता जा रहा था परिवार

Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
सार

डेढ़ माह के बच्चे की ट्रेन में इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। परिवार के लोग अंबाला से कोलकाता जा रहे थे, इसी बीच बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
Bijnor News: Three month old baby dies in Sealdah Express due to non-availability of treatment
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर सियालदह एक्सप्रेस में डेढ़ माह के मासूम की समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। रेलवे स्टाफ ने नजीबाबाद में ट्रेन रोककर बच्चे का अंतिम संस्कार कराया और परिजनों को दूसरी ट्रेन से बैठाकर रवाना किया। शुक्रवार शाम को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन को रोककर एक बुखार पीड़ित बच्चे को उपचार दिलाया गया। लेकिन वह बच नहीं पाया।

विज्ञापन


मधुबनी बिहार निवासी गंभीरा देवी अपनी विवाहित पुत्री रितु मिश्रा और उसके तीन बच्चों के साथ सियालदह एक्सप्रेस से अंबाला से कोलकाता जा रही थी। ट्रेन के एस-4 कोच में सवार रितु मिश्रा के डेढ़ माह के पुत्र की शुक्रवार सुबह 5.45 बजे तबीयत खराब हो गई। कोच में सवार यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन पर सूचना दी, लेकिन सहारनपुर से नजीबाबाद तक मेडिकल सुविधा नहीं मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोककर रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने बच्चे को स्टेशन के निकट प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed