{"_id":"61c47163895a7e055409c884","slug":"bijnor-news-sexual-assault-on-a-student-of-bams-and-make-a-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहेली के भाई ने दोस्त के मिलकर बीएएमएस की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहेली के भाई ने दोस्त के मिलकर बीएएमएस की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर आरोपी फरार
Thu, 23 Dec 2021 06:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:23 PM IST
सार
बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन की सहेली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर शहर के एक कॉलेज से बीएएमएस कर रही छात्रा के साथ सहेली के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। आरोपी युवक दूसरे वर्ग का होने और सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि वह बिजनौर शहर के एक हॉस्टल में रहती है। पड़ोस की हिना पुत्री नसरुद्दीन से उसकी जान पहचान है। हिना के भाई उमेर पुत्र नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला अफगानान सहसपुर थाना स्योहारा ने फोन कर मुझे हॉस्टल से बाहर बुलाया। जिसने हिना का जन्मदिन बताते हुए साथ चलने के लिए कहा। बहला फुसलाकर वह गाड़ी में बैठाकर ले गया। कार में पहले से ही उमेर का एक और साथी अब्दुला बैठा हुआ था। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
इसके बाद नगीना के सुनहरी होटल के कमरे में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब अपने घरवालों से शिकायत करने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां
उन्होंने वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में दस हजार की डिमांड रखी। इस पर उसने आठ हजार रुपये आरोपी के पेटीएम में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।