फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Seven bank employees including two branch managers suspended in case of fraud

ढाई लाख रुपये गबन करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, दो शाखा प्रबंधकों सहित सात बैंककर्मी निलंबित

Sun, 22 Sep 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Seven bank employees including two branch managers suspended in case of fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजनौर जनपद में भूमि विकास बैंक नगीना की शाखा में बैंक लोन के खातों में दो लाख पैंसठ हजार रुपये का गबन करने के मामले में बैंक के कैशियर व दो शाखा प्रबंधकों समेत बैंक स्टाफ के सात कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। सात कर्मचारियों के निलंबित होने से बैंक शाखा में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


नगीना के मंडी मौलगंज स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) की शाखा के वर्तमान प्रबंधक मोहम्मद अजीज खान ने बताया कि लंबे समय से बैंक शाखा में तैनात कैशियर इमराज सिंह ने वर्ष 2014 से अगस्त 2019 तक बैंक लोन के खातों में गड़बड़ी कर दो लाख पैंसठ हजार 450 रुपये गबन कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर खुली एसबीआई की पोल, यहां 20 शाखाओं में पकड़ा गया बड़ा 'खेल', किसानों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक राधेश्याम गौतम द्वारा मामले की रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को दिए जाने पर भूमि विकास बैंक के एमडी आंद्रा वामदी (लखनऊ) द्वारा गबन के मामले में दोषी मानते हुए बैंक के कैशियर इमराज सिंह, प्रबंधक राधेश्याम गौतम व पूर्व प्रबंधक जगबंदन सिंह, और बैंक के अकाउंटेंट संतोष कुमार व अशोक कनौजिया समेत बैंक के सहायक आंकिक धर्मेंद्र कुमार व शैलेंद्र कुमार अवस्थी को सात सितंबर 2019 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। गबन से संबंधित बैंक लोन के खातों को चिह्नित कर सील कर दिया है। 

वर्तमान शाखा प्रबंधक मोहम्मद अजीज खान ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा गबन के मामले की जांच करने के बाद दोषी बैंककर्मियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। प्रबंधक ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते बैंक की वसूली अभियान में परेशानी आ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed