फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: attacked on Inspector by a dog and referred to Meerut in critical condition

बिजनौर में कुत्तों का आतंक: आवारा कुत्ते ने थाना प्रभारी पर बोला हमला, बुरी तरह चबाया का हाथ, मेरठ के लिए रेफर

Wed, 09 Nov 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Nov 2022 12:23 AM IST
सार

बिजनौर में अवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। मंगलवार को आवारा कुत्ते ने थाना प्रभारी पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने थाना प्रभारी के हाथ को बुरी तरह चबा लिया। गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bijnor News: attacked on Inspector by a dog and referred to Meerut in critical condition
नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने थाना प्रभारी राधेश्याम पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी नजीबाबाद राधेश्याम पुलिस बल के साथ देर शाम जलालाबाद क्षेत्र में भ्रमण पर थे। अचानक एक आवारा कुत्ते ने किसी बाइक सवार पर हमला कर दिया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया। बताया जाता है कि थाना प्रभारी राधेश्याम जैसे ही बाइक सवार को बचाने के लिए आगे बढ़े तभी कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने उनके एक हाथ को बुरी तरह चबा डाला। कुत्ते ने उनके पैर पर भी कई जगह काटा है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल खूंखार कुत्ते से थाना प्रभारी को छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी राधेश्याम को बिजनौर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर किया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी को उपचार के लिए मेरठ भेजने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: अफसरों के तेवर सख्त, उतरवाए नेताओं के होर्डिंग-पोस्टर, जिले की ये तस्वीरें बनीं गवाह

जलालाबाद सहित आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को काट रहे हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा आवाज उठाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयास नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed