फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News : Ashok Kataria has made again MLC

Bijnor: अशोक कटारिया फिर से बने विधान परिषद सदस्य, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, फोन पर दे रहे बधाई

Thu, 14 Mar 2024 09:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2024 09:17 PM IST
सार

Bijnor News : अशोक कटारिया को फिर से एमएलसी बनाया गया है। उनके एक बार फिर एमएलसी बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Bijnor News : Ashok Kataria has made again MLC
अशोक कटारिया को बधाई देते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया दोबारा विधान परिषद सदस्य चुने गए। निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है और उनके शुभचिंता ने फोन कर उन्हें लखनऊ में ही बधाई दी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा युवा मोर्चे और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। पार्टी के उत्तर प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। वह पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते रहे। पार्टी ने उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए वर्ष 2018 में पहली बार एमएलसी बनाया।

विज्ञापन

अशोक कटारिया को पार्टी ने गुर्जर चेहरे के रूप में आगे बढ़ाया और परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी बनाया गया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें एमएलसी बनाया।

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम

बताया गया कि बृहस्पतिवार को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य का प्रमाण पत्र दिया गया। राजनीति में उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह पार्टी के लिए हर समय समर्पित हैं और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहते हैं। दोबारा एमएलसी बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके शुभचिंतक और मिलने वाले फोन पर ही बधाई दे रहे हैं। काफी संख्या में जिले के लोगों ने लखनऊ जाकर उन्हें बधाई थी।

यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed