फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Accused teacher arrested for sending obscene messages to girl students

बिजनौर: हवालात पहुंचा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक, कॉलेज में जमकर हुआ था हंगामा

Wed, 15 Dec 2021 11:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

बिजनौर में छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक के खिलाफ आखिर कार्रवाई हो गई। पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bijnor News: Accused teacher arrested for sending obscene messages to girl students
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को विल यू मैरी मी कहने वाला शिक्षक हवालात पहुंच गया है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे थे। आरोपी शिक्षक कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था। कई छात्राएं शिक्षक की हरकत से परेशान हुई तो उन्होंने अपने परिजनों से शिकायत की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed