{"_id":"61b986c9992df94a84110f1e","slug":"bijnor-news-accused-teacher-arrested-for-sending-obscene-messages-to-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: हवालात पहुंचा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक, कॉलेज में जमकर हुआ था हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: हवालात पहुंचा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक, कॉलेज में जमकर हुआ था हंगामा
Wed, 15 Dec 2021 11:40 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:40 AM IST
सार
बिजनौर में छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक के खिलाफ आखिर कार्रवाई हो गई। पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को विल यू मैरी मी कहने वाला शिक्षक हवालात पहुंच गया है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे थे। आरोपी शिक्षक कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था। कई छात्राएं शिक्षक की हरकत से परेशान हुई तो उन्होंने अपने परिजनों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद इस मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे