{"_id":"64d8bb9d8190323623036fa3","slug":"bijnor-news-a-nine-year-old-boy-died-due-to-drowning-in-a-canal-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया चिराग: रामगंगा पोषक नहर में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया चिराग: रामगंगा पोषक नहर में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 13 Aug 2023 04:50 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 13 Aug 2023 04:50 PM IST
सार
Bijnor News : एक बच्चे की रामगंगा पोषक नहर में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर बिल्लौच से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में पैर फिसलने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बिल्लौच निवासी मुकर्रम खान का पुत्र शायनूर (11) रविवार को सुबह दस बजे मोहल्ले के ही बच्चों के साथ गांव से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह डूबने लगा। बच्चों के शोर की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे गांव के ही समाजसेवी मोहम्मद आमिर ने बिना समय गंवाए नहर में घुसकर शायनूर को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर पास के गांव गोहावर में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला अभियान का हिस्सा बने उद्यमी, महिला और व्यापारी, रक्तदान कर देश को दिया संदेश
विज्ञापन
उधर, स्वाहेड़ी बुजुर्ग निवासी योगेंद्र पाल सिंह पुत्र सागर सिंह रविवार सुबह जंगल में अपने पशुओं के लिए चारा लेने गया था। चारा काटकर उसने बैलबुग्गी में भर दिया। बैलबुग्गी घर आ गई। लेकिन किसान घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने जब बुग्गी पर योगेंद्र पाल सिंह को नहीं पाया तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने इस बात को गांव में बताया। इसके बाद ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर दौड़ पड़े। जहां जंगल में योगेंद्र पाल सिंह की तलाश जा रही है।
यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम