{"_id":"6a4cfb3b7b99d0ccb00d1f08","slug":"bijnor-newlywed-dies-45-days-after-marriage-mother-arriving-from-pune-reveals-shocking-details-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादी के 45वें दिन नवविवाहिता की मौत, पुणे से आई मां ने बताई हैरान करने देने वाली बात, छह पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादी के 45वें दिन नवविवाहिता की मौत, पुणे से आई मां ने बताई हैरान करने देने वाली बात, छह पर FIR
Tue, 07 Jul 2026 06:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:43 PM IST
सार
पुणे निवासी गुलनाज खलील शेख की शादी डेढ़ महीने पहले नजीबाबाद के गांव लुकादड़ी निवासी मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर गुलनाज की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नजीबाबाद के गांव लुकादड़ी में एक महिला ने शादी के 45 दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज में कार नहीं मिलने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मंगलवार को नजीबाबाद पहुंची महाराष्ट्र के पुणे निवासी शहनाज खलील शेख पत्नी खलील शेख ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसने अपनी बेटी गुलनाज खलील शेख की शादी 21 अप्रैल 2026 को नजीबाबाद के ग्राम लुकादड़ी निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र यामीन के साथ की थी। शादी में जेवर, कपड़े, फर्नीचर और दो लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते हुए गुलनाज को प्रताड़ित लगे। कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि छह जुलाई को गुलनाज के साथ मारपीट की और जहर देकर मार डाला। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने पति मो. आसिफ, ससुर यामीन, जेठ जावेद, ननद शाहना, शाइस्ता व शबाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवेचक अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात महिला ने जहर निगला, जिसे नजीबाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व शामली में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व शामली में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी