फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Miscreants looted lakhs by taking the family hostage on the strength of weapons

Bijnor: हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लाखों की लूट

Tue, 30 May 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 03:21 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में बदमाशों ने सोमवार देर रात एक परिवार को हथियारों के बल पर बंधकर बनाकर लाखों की लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर शहर से सटी आशुतोष पुरम कॉलोनी में प्रदीप के घर में नकाबपोश चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने रात में 3:00 से 4:00 के बीच दरवाजे के बराबर में लोहे के ग्रिल लगाने के लिए छोड़ी गई जगह से घर के अंदर एंट्री की। इसके बाद कमरे में सो रहे प्रदीप को तमंचा दिखाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन


बताया गया कि बदमाशों ने खिड़की के बाहर से तमंचा दिखाया था। खिड़की में केवल लोहे की जाली लगी हुई थी जिसके चलते बदमाशों ने अंदर सो रहे परिवार पर तमंचा तान दिया। इसके बाद गेट खुलवा कर गन पॉइंट पर लेते हुए करीब दो लाख की ज्वेलरी और पांच हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित परिवार ढाबे का संचालन का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन


इस कॉलोनी में अभी इक्का-दुक्का ही मकान हैं। बताया कि पीड़ितों ने शोर मचाया था, लेकिन पड़ोसी का मकान करीब 300 से 400 मीटर दूर होने की वजह से कोई आ नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed