{"_id":"6881100e3c548760c3020292","slug":"bijnor-leopard-took-away-a-seven-year-old-girl-playing-outside-the-house-searching-all-night-long-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, खून के छींटें देखकर तड़पते रहे मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, खून के छींटें देखकर तड़पते रहे मां-बाप
Wed, 23 Jul 2025 10:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:09 PM IST
सार
Leopard Attack: गांव मंडौली निवासी रवि की बेटी तनिका को बुधवार शाम तेंदुआ उठाकर ले गया। वन विभाग, पुलिस और ग्रामीण देर रात तक खेतों में बच्ची की तलाश करते रहे। मगर जगह-जगह खून के छींटों के अलावा कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन
बच्ची की तलाश के लिए एकत्र हुए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बालिका को गुलदार (तेंदुआ) उठाकर ले गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम ग्रामीणों को साथ लेकर ईख के खेतों में बच्ची की तलाश कर रही है। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
बच्ची की तलाश करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर के गांव मंडौरी निवासी रवि का मकान गांव की सीमा पर है। बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे रवि की सात वर्षीय पुत्री तनिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां से गायब हो गई। परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोस में किसी के घर चली गई होगी। देर शाम तक भी नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों का शक तेंदुए की ओर गया। बारीकी से देखने पर खून की बूंदे दिखाई दीं, जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में बालिका की तलाश की।
ग्रामीणों के अनुसार तलाशी के दौरान उन्हें ईख के खेत में खून पड़ा दिखाई दिया, लेकिन 20 बीघा गन्ने के खेतों में तलाश के बाद भी बालिका नहीं मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस भी आ गई थी, जो ग्रामीणों के साथ देर रात तक बच्ची की तलाश में जुटी थी।