फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Kanwar was molested by youths of other community, fierce commotion of Kanwaris

Bijnor: कांवड़ के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने की छेड़छाड़, कांवड़ियों का जमकर हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 12 Jul 2023 11:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 11:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को पैजनियां चांदपुर मार्ग पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा कांवड़ खंडित करने पर कांवड़ियों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया एकत्र हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौक पर पहुंची है।

विज्ञापन
Bijnor: Kanwar was molested by youths of other community, fierce commotion of Kanwaris
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के चांदपुर पैजनिया मार्ग पर खेड़की गांव में बुधवार रात कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित करने पर जमकर हंगामा कर दिया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया जमा हो गए और हंगामा किया। पुलिस के दो क्षेत्राधिकारी और दोनों ही सर्किल के थानेदार मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन


बताया गया कि गांव में लगे एक शिविर में एक शिव भक्त आराम करने के लिए रुका था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के दो किशोर उसकी कांवड़ से गंगाजल समेत अन्य सामान खोल कर ले गए।
विज्ञापन


बाद में दोनों ही किशोर गंगाजल को कांवड़ में बांधने भी आ गए। इसी बीच कावड़िया की आंख खुली तो उसने कांवड़ के साथ छेड़छाड़ होता देख लिया और साथियों को पूरी बात बता दी। वहीं कांवड़ खंडित करने की बात सुनते ही साथी कांवड़िया आग बबूला हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते इस मार्ग से गुजर रहे शिव भक्त भी मौके पर जमा होते गए। फिलहाल मौके पर हंगामा चल रहा है।
 

Bijnor: Kanwar was molested by youths of other community, fierce commotion of Kanwaris
bijnor police - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के अनुसार खेड़की में गैर समुदाय के किशोर द्वारा जल निकालकर ले जाने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। कांवड़ बुलंदशहर के खानपुर की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज,  एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उदल प्रताप सिंह ने कांवड़ियों को समझाने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस दो आरोपियों को लेकर थाने पहुंची है। वहीं डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और शिभक्तों से 15 मिनट का समय मांगा। इस दौरान शिवभक्तों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाते हुए

पुलिस दो आरोपियों को लेकर थाने पहुंची और कांवड़िए को पुलिस सुरक्षा में हरिद्वार जल लेने भेजा गया। समझाने पर शिवभक्तों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed