फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor is at 15th place in development works

विकास कार्यों में 15वें स्थान पर है बिजनौर

Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bijnor is at 15th place in development works
विकास कार्यों में 15वें स्थान पर है बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना सांसद गिरीश चंद्र ने विकास कार्यों में सराहनीय प्रगति तथा प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों में जिले की रैंकिंग 15 वें स्थान पर लाने के लिए जिलाधिकारी की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जनपद में विकास कार्यों एवं लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के कार्यो में तेजी लाने के लिए समय-समय में समीक्षा बैठक आयोजित कराएं।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद गिरीश चंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पात्रता के अनुसार मकान दिलाना सुनिश्चित करें। समाज कल्याण अधिकारी भी पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को पेंशन दिलाएं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिले में बनने वाली सड़कों की पूर्व जानकारी सांसदों को उपलब्ध कराएं। एनएच के अंतर्गत जो भी सड़कें बन रही हैं, उनकी शुरुआत व चालू करने पर संबंधित अधिकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को बुलाएं। उन्होंने सभी राज्य व भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों में आपसी तालमेल व सामंजस्य बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुल तीन ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें से एक पूर्ण हो चुकी है तथा दो का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा वर्तमान में जिले में 162 पाइप पेयजल योजनाएं अनुरक्षण आधीन हैं, जिनमें से 42 पाइप पेयजल योजनाओं का रखरखाव जल निगम द्वारा तथा 120 पाइप पेयजल योजनाओं का रखरखाव ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी पेयजल योजनाओं के जल नमूनों की जांच करा कर क्लोरीन तथा ब्लीचिंग पाउडर द्वारा क्लोरिनेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि जिला बिजनौर में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 04 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं तथा 33/11 केवी विद्युत के 14 उपकेंद्र की कार्य क्षमता में वृद्धि की जा चुकी है।

बैठक डीएम उमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांसदों को सांसद निधि से कराने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सूची कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि उनके द्वारा किसी भी समय कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का सत्यापन किया जा सके। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमेन सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed