फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Inspector who hit a handicapped teenager has been suspended, SP took strict action

Bijnor: निलंबित किया गया दिव्यांग किशोर को ठोकर मारने वाला दरोगा, एसपी ने उठाया कड़ा कदम

Mon, 03 Jun 2024 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2024 11:13 AM IST
सार

बिजनौर जनपद में दिव्यांग किशोर के साथ गाली-गलाैज करना और ठोकर मारना बढ़ापुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक को भारी पड़ गया है। एसपी ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल कराई जिसके बाद बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Bijnor: Inspector who hit a handicapped teenager has been suspended, SP took strict action
निलंबित दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिजनौर जनपद में दिव्यांग किशोर के साथ गाली-गलाैज करना और ठोकर मारना बढ़ापुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक को भारी पड़ गया है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं पूरे मामले की जांच सीओ चांदपुर को सौंप है 7 दिन के अंदर जांच पूरी का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ उक्त वीडियो में बढ़ापुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अपनी प्राइवेट गाड़ी से उतरते हैं। गाड़ी से उतरने और चलने के अंदाज से जाहिर हो रहा है कि दरोगा प्रमोद कुमार नशे में है। 
विज्ञापन

वीडियो में नजर आ रहा है की गाड़ी से उतरने के बाद दरोगा सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे एक बुजुर्ग और दिव्यांग किशोर के साथ गाली गलौज करते हैं इसके बाद उन्हें वहां से भगा देते हैं सिर्फ इतना ही नहीं दिव्यांग किशोर को दरोगा ने लात मार कर वहां से भगाया। दिव्यांग को ठोकर मारने की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच सीओ नगीना से कराई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही एसपी ने दरोगा प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर लोगों में चर्चा है कि उक्त दरोगा काफी चर्चित हैं। उक्त दरोगा पर पहले भी एक गर्भवती महिला को लात मारने का आरोप लग चुका है लेकिन उसे वक्त जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed