{"_id":"646c730f966c94a6250af567","slug":"bijnor-innova-car-fell-uncontrolled-into-a-roadside-pit-seven-passengers-injured-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी इनोवा कार, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी इनोवा कार, सात यात्री घायल
Tue, 23 May 2023 01:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 May 2023 01:34 PM IST
सार
बिजनौर में मंगलवार दोपहर को एक इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग गांव टांडा वैरागी के समीप इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गडढे में उतर गई। दुर्घटना में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेपाल के महेन्द्रनगर के वेदकोट निवासी इनोवा कार से आठ लोग हरिद्वार गए थे।जब वह मंगलवार को वापस लौट रहे थे जैसे ही वह अफजलगढ़ के गांव टांडा वैरागी के समीप पहुंचे कार चालक देवेन्द्र को नींद की झपकी आने के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गडढे में उतर गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भूख लगी है खाना खिलाओ!! आधी रात बदमाशें ने सोते परिवार को उठाया, फिर रसोई में बंधक बनाकर की लाखों की डकैती
विज्ञापन
दुर्घटना में कार में सवार खेपड़ी देवी पत्नी दल बहादुर बोहरा ,मदन बहादुर बोहरा पुत्र भाम बहादुर बोहरा, गंगा देवी बोहरा पत्नी नरेन्द्र बोहरा, नरेन्द्र बहादुर बोहरा, गुलकी देवी पत्नी भाम बहादुर बोहरा जनक बहादुर बोहरा पुत्र भाम बहादुर बोहरा व इमा बोहरा पत्नी जनक बोहरा निवासी वेदकोट महेन्द्र नगर नेपाल घायल हो गए ।
राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वे दूसरी कार से अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गए।