फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: By taking the family hostage, the miscreants looted lakhs of rupees

UP: भूख लगी है खाना खिलाओ! आधी रात बदमाशें ने सोते परिवार को उठाया, फिर रसोई में बंधक बनाकर की लाखों की डकैती

Tue, 23 May 2023 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 02:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गांव नौजली में बीती रात बदमाशों ने पाल सिंह के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर चार लाख के जेवर, 50 हजार नकदी लूट ली और फरार हो गए। वहीं इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Shamli News: By taking the family hostage, the miscreants looted lakhs of rupees
डकैती के बाद गम में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में नकाबपोश बदमाशों ने थानाभवन क्षेत्र के नौजली गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना का पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस जल्द खुलासे के दावे कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर डकैती की घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नोजल निवासी पाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश अपने घर में पत्नी रामकली, लड़का विनोद, सोनू, अंकुर व पुत्रवधू पुष्पा, सीमा, रूपा आदि के साथ रहता है। पाल सिंह का परिवार छह बीघा जमीन व मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन


बीती रात परिवार के विनोद उसकी पत्नी पुष्पा व मां रामकली आंगन में सोए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे आठ नकाबपोश बदमाश घर की दीवार लांघकर अंदर पहुंचे और आंगन में सो रहे तीनों को उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli News: By taking the family hostage, the miscreants looted lakhs of rupees
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने सबसे पहले कहा कि उन्हें बहुत भूख लगी है। जब रामकली उसके बेटे-बहू खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बंदूक की नोक पर अन्य कमरों के दरवाजे खुलवा कर परिवार को भी बंधक बनाया। बंधन बनाते वक्त छोटे बेटे अंकुर व उसकी पत्नी रूपा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश घर में रखे करीब चार लाख रूपये के आभूषण व 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।

रात करीब तीन बजे परिवार के लोग जैसे-तैसे बंधन से मुक्त हुए। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 112 के साथ पूरी फोर्स व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उधर घटना के बाद पाल सिंह का पूरा परिवार भय के साए में है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

दो घंटे तक मचाया उत्पात
पाल सिंह के घर में तमंचे लेकर घुसे आठ नकाबपोश बदमाशों ने करीब दो घन्टे तक खूब उत्पात मचाया। तीनों बहुओं की अलमारी, संदूक आदि का सामान खंगालने के बाद बदमाशों ने रामकली के सामान को भी नहीं छोड़ा। 

रामकली ने दिखाई दया भावना
जब सभी बदमाशों ने रामकली व उसके बेटे बहु को उठाया और भूख लगने की बात कही तो रामकली आधी रात को ही भूखे बदमाशों को खाना खिलाने के लिए तैयार हो गई थी। इस बात को लेकर उसने न जरा सा विरोध किया और ना हिचकिचाहट। भला उसे क्या पता था कि ये बदमाशों की उन्हें बंधक बनाने की चाल थी। यदि उन्हें इसका जरा भी अहसास होता और वह शोर मचा देते तो घटना की तस्वीर कुछ ओर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed