फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor in fourth place in the state in anemia free India campaign

Bijnor News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश में चौथे स्थान पर बिजनौर

Fri, 26 Apr 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bijnor in fourth place in the state in anemia free India campaign
बिजनौर। एनीमिया बीमारी एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सही पोषण नहीं मिलने से बच्चे से लेकर किशोरी और गर्भवती महिलाएं भी एनीमिया की शिकार हो रहीं हैं। इसके सुधार के लिए एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बिजनौर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। अभियान में 62.4 प्रतिशत लोगों ने लाभ लिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान की रैंकिंग जारी की गई। जनवरी से मार्च तक की रैंकिंग जारी हुई। इसके अलावा अभियान के तहत आयरन फोलिक एसिड का लाभ लेने वाले के हिसाब से रैंकिंग जारी हुई। जिसमें बिजनौर का प्रदेश में चौथा स्थान है। छह से 59 माह तक के 8.3 प्रतिशत बच्चों ने ही आयरन फोलिक एसिड लिया। जबकि पांच से नौ साल तक के 77 प्रतिशत बच्चे, 10 से 19 साल के 73.6 प्रतिशत किशोरियों, 95 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली 57.9 प्रतिशत महिलाओं ने आयरन फोलिक एसिड का लाभ लिया है। आंकड़ों से साफ पता चल रहा है कि पांच से नौ साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाएं अभियान के तहत लाभ लेने में आगे रहीं।
विज्ञापन

- अब हर महीने होगी हीमोग्लोबिन की जांच
गर्भवती महिलाओं, किशोरियों की दो महीने में हीमोग्लोबिन की जांच होती थी। मगर अब स्वास्थ्य विभाग हर महीने हीमोग्लोबिन की जांच करेगा। कस्तूरबा विद्यालय, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीम जांच करेगी। हर महीने जांच के बाद पता चलेगा कि सेहत में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस वजह से हो रहे एनीमिया के शिकार
छोटे बच्चों अपनी माता पर निर्भर रहते हैं। बच्चों के खानपान में लापरवाही बरतने की वजह से बच्चे एनीमिया के शिकार हो रहे हैं। बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पाता है। खून में लाल रक्त कणिकाएं कम होने से एनीमिया होता है।

- वर्जन : एनीमिया मुक्त भारत अभियान में जनवरी से मार्च तक बिजनौर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है। एनीमिया से जंग जीतने के लिए स्कूल, कॉलेेज, आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच बढ़ाई जा रही है। साथ ही आयरन की गोली भी वितरित कर रहे हैं। इसके अलावा सही पोषण की जानकारी दी जा रही है। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed