फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: husband set his wife on fire after Celebrated Karvachauth with girlfriend living in live-in, case filed against five

बिजनौर: लिव-इन में रह रही प्रेमिका संग मनाई करवाचौथ, लौटकर पत्नी को किया आग के हवाले, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Oct 2021 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Oct 2021 12:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका के साथ करवा चौथ मनाकर लौटे पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Bijnor: husband set his wife on fire after Celebrated Karvachauth with girlfriend living in live-in, case filed against five
bijnor police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लिव-इन में रह रही प्रेमिका के संग करवाचौथ मनाने वाले युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने महिला के पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव बहादरपुर के रहने वाले दिवाकर का सोमवार की रात साढ़े नौ बजे पत्नी दीपा से एक युवती को लेकर विवाद हुआ। बताया गया कि आरोपी हरिद्वार में रहने वाली प्रेमिका के संग करवाचौथ मनाने गया था। वहां से अगले दिन लौटा तो दीपा के साथ विवाद हो गया। उसने दीपा से मारपीट करते हुए उस पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।
विज्ञापन


दीपा की पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह दीपा के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और डायल 112 को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसी दीपा को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेकाबू डेंगू: मेरठ-सहारनपुर में 54 मरीज, 35 शिविरों में बुखार से तपते मिले 132 मरीज, बिजनौर में दो की मौत 

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी प्रेमिका
आरोपी दिवाकर स्थानीय गैस एजेंसी पर कार्य करता है। नौ साल पहले उसकी मुलाकात किरतपुर के मोहल्ला आंबेडकर निवासी विजय पाल की पुत्री दीपा से हुई। जाति बंधन को तोड़ते हुए दिवाकर और दीपा से प्रेम विवाह कर लिया था। दो साल पहले दिवाकर के सजातीय युवती से प्रेम संबंध हो गए। वह प्रेमिका को बहादरपुर अपने घर ले आया, जिसका दीपा ने विरोध किया। 

विरोध के चलते दिवाकर ने हरिद्वार में किराये का मकान लेकर प्रेमिका को वहीं रख लिया। करवाचौथ पर दिवाकर अपनी पत्नी दीपा के पास नहीं आया बल्कि हरिद्वार चला गया। अगले दिन जब दिवाकर घर लौटा तब पत्नी दीपा ने पूछताछ की तो दिवाकर ने उसके साथ मारपीट की। 

पीड़िता के भाई अरुण कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन दीपा को पति दिवाकर, ससुर सर्वेश, सास अनिता, बुआ चुन्नी देवी, ददेरी सास जगवती जाति सूचक शब्दों से ताना देते थे। सोमवार की रात आरोपियों ने दीपा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। थाना प्रभारी शरद मलिक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पति पत्नी में विवाद हुआ था। महिला ने पति पर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला आग से झुलसी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। ....डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed