फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar's body found in the field, panic among villagers

Bijnor: लगातार बढ़ रहे गुलदार की मौत के मामले, फिर खेत में मिला शव, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के कादराबाद में ग्रामीणों के खेत में गुलदार का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है। टीम मौके पर पहुंच रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Guldar's body found in the field, panic among villagers
गुलदार का शव मिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार के हमले तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही गुलदार की मौत के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कादराबाद थानाक्षेत्र के गांव बेरिखत्ता में ग्रामीणों के खेत में नर गुलदार का शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है। गुलदार की मौत को कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग की नगीना रेंज स्थित गांव बेरीखत्ता निवासी  गुरदेव पुत्र बलवंत ने बताया कि सुबह उसके खेतों  में मजदूर गन्ना छीलने गए थे। अचानक मजदूरों की नजर खेत में गन्ने के बीच पड़े गुलदार पर पड़ी, जिसे देख मजदूरो के होश उड़ गए और वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन काफी देर तक गुलदार में कोई हलचल न होती देख हिम्मत जुटाते हुए गुलदार के समीप जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में दिखाई दिया।

विज्ञापन

 

उन्होंने अफजलगढ़ पुलिस के साथ वन विभाग को भी सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों से गुलदार के आसपास न जाने की हिदायत दी। वहीं वन विभाग की टीम के पहुचंने पर गुलदार की मौत के कारण का पता चल सकेगा। वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया की गुलदार के पीएम के बाद ही मौत का कारण व उम्र आदि का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed