फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar rest on road at full night, other place attacked a man but he saved

Video: रातभर सड़क पर मस्ती करता रहा गुलदार, अटकीं लोगों की सांसें, खेत में एक व्यक्ति पर हमला, भगाकर बचाई जान

Tue, 01 Aug 2023 01:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। अब फिर से गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है। इस दौरान व्यक्ति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar rest on road at full night, other place attacked a man but he saved
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिजनौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गुलदार सड़क पर बैठा हुआ है। बताया गया कि गुलदार रातभर सड़क पर ही मस्ती करता रहा और इस बीच वहां से वाहन भी बच-बचकर निकलें। उधर, गांव सौफतपुर के जंगल में एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। वहीं, हमले के दौरान किसी तरह व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, गुलदार द्वारा किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


किसान ने भागकर बचाई जान
तहसील क्षेत्र के गांव सौफतपुर में चारा काट रहे किसान पर अचानक गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया। गुलदार को देख किसान ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी, जिससे किसान बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी अवनीश कुमार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर चारा काट रहा था। चारा काटते समय अचानक गुलदार ने किसान पर पीछे से हमला कर दिया। हड़बड़ाए किसान ने शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ लगा दी। किसान के गले में गमछा होने के कारण गुलदार किसान की गर्दन को नहीं दबोच पाया। गुलदार के हमले में किसान की शर्ट कई जगहों से फट गई। दौड़ते हुए किसान का गुलदार ने कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन किसान के लगातार शोर मचाने से गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। 

सौफतपुर के खेतों में गुलदार होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों पर काम कर रहे किसान भी अपने घरों पर वापस लौट आए। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गुलदार को पकड़ने की मांग की।

उधर, चांदपुर क्षेत्र में भी गुलदार ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। बताया गया कि बाबा झारखंड शिव मंदिर से जल चढ़ाकर अपने घर लौट रहे पूर्व प्रधान के बेटे पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गुलदार के हमले से मजदूर घायल

नजीजाबाद क्षेत्र के गांव सरवनपुर निवासी राजेंद्र सिंह पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया गया कि राजेंद्र अकबरपुर चौगांवा क्षेत्र में अपने साथी के साथ नजीबाबाद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य की देर रात देखभाल कर रहा था। वहीं, देर रात अचानक गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार राजेंद्र को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर राजेंद्र सिंह को नगर के पूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में अनेक गुलदार देखे जाने और लगातार जानलेवा हमले बढ़ने से किसान चिंतित हैं। किसान व मजदूर समूह बनाकर खेतों में काम करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब

खेतों से निकलकर अब सड़कों पर आने लगा गुलदार
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर किरतपुर के बीच स्वाहेड़ी बाईपास ओवर ब्रिज के निकट रात भर गुलदार का कब्जा रहा। गुलदार मस्ती में बैठा रहा और वाहनों को बच-बचकर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed