फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BIJNOR: GST Assistant Commissioner Vinay Shukla Solves problems of traders

BIJNOR: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर विनय शुक्ला ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

Tue, 13 Dec 2022 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Dec 2022 01:37 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को बेहतर कारोबार करने और विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
BIJNOR: GST Assistant Commissioner Vinay Shukla Solves problems of traders
कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करते जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला ने नजीबाबाद में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों को बिल आदि रिकॉर्ड के साथ कारोबार करने और विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह दी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों को एसी ने जीएसटी निरीक्षण से उत्पन्न स्थिति को स्पष्ट करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, महामंत्री नजर खां, तहसील अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की ओर से बुलाई व्यापारियों की बैठक में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला ने जीएसटी निरीक्षण से तनावग्रस्त व्यापारियों को भय मुक्त कारोबार करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेसबब: मजबूरी में माता-पिता ने बच्चे को बेचा, जन्म से पहले ही एक लाख में किया नवजात का सौदा, झकझोर देगी घटना


नजर खां के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में एसी विनय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये तक वार्षिक कारोबार करने वाले व्यापारियों को विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह दी। उन्होंने सभी व्यापारियों से पैन कार्ड के साथ समाधान योजना और जीएसटी का ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि समाधान योजना के अंतर्गत व्यापारी कहीं से भी बिलों के आधार पर माल खरीद सकता है लेकिन उसे प्रदेश में ही माल की बिक्री और कारोबार करना होगा।

असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार ने 20 लाख रुपये और 40 लाख रुपये से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने, बिलों और कारोबारी रिकॉर्ड के साथ कारोबार करने की सलाह दी। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि शासन द्वारा चिन्हित कारोबारियों के कारोबार के के संबंध में निरीक्षण आदि की कार्रवाई फिलहाल शासन के निर्देश स्थगित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed