{"_id":"628cac54ab771a7fe127cc81","slug":"bijnor-found-a-rotten-body-in-the-forest-of-sayohara-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: स्योहारा के जंगल में दूसरे दिन भी सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, सामने आई मौत की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: स्योहारा के जंगल में दूसरे दिन भी सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, सामने आई मौत की ये वजह
Tue, 24 May 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 May 2022 03:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा के जंगल में मंगलवार को एक खेत में सड़ी गली अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
जांच करती बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को दूसरे दिन भी स्योहारा के जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई और इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सद्दोबेरखा में मंगलवार की सुबह खेत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पास के खेत में से तेज दुर्गंध आ रही थी। मजदूरों ने खेत में देखा कि एक शव वहां पड़ा है। जो बुरी तरह से सड़ रहा है। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव के ही जसपाल सिंह (40) पुत्र बलवीर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह शराब का आदि था। उत्तरकाशी उत्तरांचल में कबाड़े का काम करता था। चार पांच दिन पूर्व उत्तरकाशी से गांव आया था। परिजनों का कहना है कि वह घर नहीं आया। बेहद शराब पीता था।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन अधिक शराब पीने से हुई मौत मानकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।